बाल विवाह एवं बाल श्रम को लेकर विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी विद्यालय, नंदनामा, प्रखंड रामगढ़ चौक में विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का विषय बाल विवाह का रोकथाम, बाल श्रम मुक्त भारत एवं बालकों के प्रति दुर्व्यवहार था। कार्यक्रम सेंटर डायरेक्ट , कवच परियोजना के तकनीकी सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में विधानन्द सागर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय, विद्वान पैनल अधिवक्ता रोहिणी दास, सेंटर डायरेक्टर के प्रतिनिधि चंद्रशेखर, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन प्रीति कुमारी एवं शिक्षकगण, पीएलवी पंकज भारती , जुली कुमारी आदि एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय की छात्राओं की ओर से कई प्रस्तुति दी गई ,जिनमें गीत, कविता नुक्कड़ नाटक, जागरण गीत की प्रस्तुती रही। एक दिन पूर्व विद्यालय के छात्राओं की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता, निबंध, पेंटिंग्स का भी कार्यक्रम सेंटर डायरेक्ट के सहयोग से किया गया था। विजेताओं को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा अवॉर्ड, पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाल विवाह के दुष्परिणाम, बाल श्रम के दुष्परिणाम एवं इस संबंध में विधिक स्थिति की चर्चा विस्तार से की गई। सचिव विधानंद सागर ने आह्वान किया है कि हमें गांव-गांव में जागरूकता फैलाना है और लोगों को बाल विवाह एवं बाल श्रम से दूर रहने एवं जो भी विधिक स्थिति है, इसके बारे में बताना है। सचिव ने विद्यालय प्रबंधन एवं छात्राओं की भी भूरी भूरी प्रशंसा की और उन्हें कड़ी मेहनत, लगन एवं सशक्त भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा हाल ही में एयर होस्टेस में चयनित छात्रा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कराई गई। सचिव ने उन्हें अच्छे भविष्य की शुभकामना दी। अंत में विद्यालय वार्डन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
9 views | Lakhisarai, Bihar | Oct 11, 2026