बक्सर: शहर के बड़ा बाजार के पास युवक पर चाकू से हमला, मोबाइल और नकदी लूटी
Buxar, Buxar | May 25, 2026 शहर के बड़ा बाजार के पास एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर मोबाइल, नकदी और सोने का लॉकेट छीन लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित युवक ने टाउन थाना में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। सोहनीपट्टी निवासी गोविंदा ठाकुर बड़ा बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान खलासी मुहल्ला निवासी आशीष वर्मा अपने पांच साथियों के साथ ई-रिक्शा में वहां पहुंचा।