लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर में पीडीएस डीलर बहाली रद्द होने पर अभ्यर्थियों में नाराजगी।
लखीसराय, पीडीएस डीलर अनुज्ञप्ति बहाली प्रक्रिया रद्द किए जाने के विरोध में सोमवार को अभ्यर्थियों ने सोमवार की दोपहर 1,20 पर जिला मुख्यालय परिसर में विरोध जताया। उनका आरोप है कि आवेदन, दस्तावेज जांच, प्रोविजनल मेरिट सूची प्रकाशन और दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिना स्पष्ट कारण बताएं बहाली रद्द कर दी गई।