योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव को खुला चैलेंज, बोले—अयोध्या से आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं!
उतरौला, बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर जिले की उतरौला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। मुख्यमंत्री ने कहा, “अखिलेश जी, अयोध्या से आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं। आप भी नामांकन करिए, मैं भी करता हूं। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं। लड़ाई चेलों से क्यों, आमने-सामने होनी चाहिए।”
सीएम योगी ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उसके नेताओं पर माफिया के प्रति नरम रुख अपनाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जनता पहले भी चुनाव में सपा को जवाब दे चुकी है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष की राजनीति और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी।
जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में 803 करोड़ रुपये से अधिक की 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने अयोध्या के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां विकास कार्यों में तेजी लाने और उनकी नियमित निगरानी के लिए वह बार-बार जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान अयोध्या में तीन से चार घंटे ही बिजली मिलती थी और विकास कार्यों में बाधाएं आती थीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में विकास की अभी शुरुआत हुई है और आगे भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाने हैं।
गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। इसी बयान के जवाब में योगी ने आमने-सामने मुकाबले की बात कही।
अब सियासी बयानबाजी तेज! अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती और बलरामपुर में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के बीच प्रदेश की राजनीति में यह बयान चर्चा का विषय बन गया है।
देखें पूरी खबर।👇👇👇
#Balrampur #YogiAdityanath #AkhileshYadav #UttarPradeshNews #Utraula #Ayodhya #UPPolitics #बलरामपुर #योगीआदित्यनाथ #अखिलेशयादव #उत्तरप्रदेशसमाचार #विकासपरियोजनाएं #BreakingNews #BreakingNewsToday #LatestNews #UPNews #UPNewsToday #UttarPradeshNews #BalrampurNews #BalrampurUpdate #BalrampurLive #UtraulaNews #AyodhyaNews #Ayodhya #YogiAdityanath #CMYogi #AkhileshYadav #SamajwadiParty #BJP #UPPolitics