आबू रोड: माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर सड़क हादसे में कार और मुर्गियों से भरी पिकअप में भिड़ंत, कार में सवार 2 लोग हुए घायल
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर मुख्य प्रवेश द्वार के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक अल्टो कार और मुर्गियों से भरी लोडिंग पिकअप के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसा इतना भीषण था कि अल्टो कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार दो युवक घायल हो गए,जिन्हें तत्काल उपचार के लिए भेजा