सीआईएसएफ के पुनर्गठन से महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा होगी और सुदृढ़
विशेषज्ञता आधारित सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी प्राथमिकता, साइबर सुरक्षा और ड्रोन से निपटने की क्षमता भी होगी मजबूत
हजारीबाग। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का नया संगठनात्मक ढांचा 1 नवंबर 2026 से लागू होगा। इस पुनर्गठन के तहत पारंपरिक क्षेत्रीय व्यवस्था के स्थान पर कार्यात्मक और विशेषज्ञता आधारित सुरक्षा प्रणाली को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे देश के बिजली संयंत्रों, कोयला खदानों, इस्पात उद्योगों, पेट्रोलियम प्रतिष्ठानों, बंदरगाहों, हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की एनटीपीसी-सीएमपी इकाई, हजारीबाग के उप कमांडेंट सुरेश जी और सहायक कमांडेंट संजीव कुमार मीणा ने बताया कि पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था में विशेषज्ञता बढ़ा�