गोरखपुर में मृत मान ली गई युवती गुजरात में मिली जिंदा: रांची के 12 साल पुराने फर्जी प्रीति हत्याकांड की कहानी हुई ताजा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
– रांची का पुराना मामला: 2014 के ‘फर्जी प्रीति हत्याकांड’ में जिस युवती की हत्या मानकर पुलिस ने युवकों को जेल भेजा था, वह बाद में जिंदा लौट आई थी.
Ranchi: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिसिया जांच और शव की पहचान की प्रक्रिया पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही इस घटना से रांची के 12 साल पुराने फर्जी प्रीति हत्याकांड की कहानी को ताजा कर दी. गौरतलब हैं कि गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में 30 सितंबर को झाड़ियों से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था. प्रयागराज के लालगोपालगंज की रहने वाली एक परिवार ने अपनी लापता बेटी ‘प्रीति’ (जो 13 मई 2023 से गायब थी) के शारीरिक लक्षणों विशेषकर नाक पर तिल और जलने के निशान के आधार पर उस शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में कर ली. परिवार ने सदमे और दुखों के बीच उस शव को अ�