JAMSHEDPUR : कदमा में लोडेड देशी कट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, दो गोलियां और आईफोन बरामद
कदमा में लोडेड देशी कट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, दो गोलियां और आईफोन बरामद
जमशेदपुर, झारखंड। कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, दो गोलियां और एक सफेद रंग का आईफोन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक कथित तौर पर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामजनम नगर, काली मंदिर रोड निवासी समीर नाग उर्फ आदित्य नाग (20 वर्ष) और भाटिया बस्ती, रोड नंबर-12, राज बिहारी पथ निवासी शुभम कुम्हार (19 वर्ष) के रूप में हुई है।
गुप्त सूचना पर गठित की गई छापेमारी टीम
पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर की रात सूचना मिली थी कि समीर नाग अपने एक साथी के साथ रामजनम नगर में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर �