हजारीबाग में आउटसोर्सिंग कर्मियों के वेतन भुगतान पर नोटिस जारी
हजारीबाग : जिले में आउटसोर्सिंग कर्मियों को सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी से कम भुगतान किए जाने की शिकायत के बाद श्रम अधीक्षक ने कंपनी प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। शिकायतकर्ता संतोष कुमार मंडल ने पीजी पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या MOLBR/E/2026/0236507 में मजदूरी भुगतान में अनियमितता का आरोप लगाया था।
श्रम अधीक्षक कार्यालय ने कंपनी के प्रबंधक/निदेशक को 31 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे जांच-पड़ताल एवं वार्ता के लिए दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इसमें मजदूरी भुगतान का विवरण, मास्टर रोल और उपस्थिति अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे। संतोष कुमार मंडल को भी इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। विभागीय अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है।
Barkatha ki Awaz— हजारीबाग और झारखंड की हर जरूरी खबर के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।