कोडरमा: कोडरमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लापता हुए 10 बच्चों को खोज निकाला, 3 DSP व कई इंस्पेक्टर थे खोजबीन में जुटे
जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गडियाही (खरपोका) बिरहोर टोला से लापता हुए 10 बच्चों के मामले में कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूचना प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया। दिनांक 06.02.2026 को परिजनों द्वारा बच्चों के लापता होने की लिखित सूचना दी गई थी, जिसके आधार पर जयनगर थाना कांड संख्या 17/2026 दर्ज किया गया।