समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1635,
दिनांक 10 अक्टूबर 2026,
==================
परिवहन विभाग, पूर्णिया का विशेष वाहन जांच अभियान, 10.28 लाख रुपये से अधिक का शमन:-
परिवहन विभाग एवं जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश के आलोक में जिला परिवहन कार्यालय, पूर्णिया द्वारा वाहन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।
दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को संचालित इस अभियान के दौरान वाहनों के Permit, Fitness, Road Tax तथा Pressure Horn सहित अन्य आवश्यक मानकों की जांच की गई।
इस दौरान जिला परिवहन कार्यालय, पूर्णिया के पदाधिकारियों द्वारा कार्रवाई करते हुए 10,28,646 रुपये की शमन किया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी, पूर्णिया श्रीमती सोनी कुमारी के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के तहत विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा वाहनों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
इस अवसर पर वाहन चालकों से निर्धारित नियमों का पालन करने, वाहनों के आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने तथा यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।
परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#cmsamrat
#samratchoudhary
2 views | Purnia, Bihar | Oct 10, 2026