समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:1628,
दिनांक 10/10/2026,
==================
माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा *दिनांक:-10.10.2026 को0डी0बी0टी0 लाईव कार्यक्रम के तहत कुल-3,05,809 पेंशनधारियों को माह सितंबर, 2026 का पेंशन भुगतान किया गया है।
यह कार्यक्रम ऑनलाईन बेवकास्टिंग के माध्यम से सभी जिलों में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्णिया से श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी, श्री अमरेश कुमार सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, महिला पर्यवेक्षिका एवं सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारिगण कार्यक्रम में उपस्थित थे।
सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित कुल-06 योजनाओं के पेंशनधारियों को डी0बी0टी0 लाइव कार्यक्रम के माध्यम से पूर्णिया जिला अंतर्गत भी पेंशन राशि अंतरण किया गया। जिसकी विवरणी क्रमशः:-
ऽ *मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना* अंतर्गत कुल-1,50,504 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल *मो0-17,84,74,100 (सत्रह करोड़ चौरासी लाख चौहत्तर हजार एक सौ)* रूपये *बकाया सहित* भुगतान किया गया।
ऽ *इन्द्रिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना* अंतर्गत कुल-74,896 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल *मो0-8,25,10,200 (आठ करोड़ पच्चीस लाख दस हजार दो सौ)* रूपये *बकाया सहित* का भुगतान किया गया।
ऽ लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत कुल-28,429 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल *मो0-3,21,85,600 (तीन करोड़ इक्कीस लाख पचासी हजार छः सौ)* रूपये *बकाया सहित* भुगतान किया गया।
*ऽ इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना* अंतर्गत कुल-22,139 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल *मो0-2,45,47,800 (दो करोड़ पैंतालीस लाख सैंतालीस हजार आठ सौ)* रूपये *बकाया सहित* भुगतान किया गया।
*ऽ इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना* अंतर्गत कुल-1293 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल *मो0-14,25,600 (चौदह लाख पच्चीस हजार छः सौ)* रूपये *बकाया सहित* भुगतान किया गया।
*ऽ बिहार निःशक्तता पेंशन योजना* अंतर्गत कुल-28,548 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल *मो0-3,19,04,900 (तीन करोड़ उनीस लाख चार हजार नौ सौ)* रूपये *बकाया सहित* भुगतान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पेंशनधारियों में से *मानो देवी, देवकी देवकी, नरेश राय, भज्जू राय, सियाराम पासवान, मसोमात बिजली देवी* द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी आभार प्रकट किया गया।
#cmsamrat
#samratchodhary
1 views | Purnia, Bihar | Oct 10, 2026