समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1634,
दिनांक 10102026,
==================
पूर्णिया में 'अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस' पर संवाद कार्यक्रम आयोजित;
140 किशोरियों को बांटे गए स्कूल बैग:-
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती सुगंधा शर्मा के निदेशानुसार शनिवार को'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय, पूर्णिया में "बाल विवाह एवं डिजिटल युग में बेटियों की सुरक्षित भागीदारी" विषय पर एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:---
जागरूकता एवं अधिकार:----- बालिकाओं को बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक भेदभाव के दुष्प्रभावों तथा उनके कानूनी एवं स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
हेल्पलाइन व वन स्टॉप सेंटर:--- वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक कुसुम कुमारी ने 181 महिला हेल्पलाइन और सेंटर द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी साझा की।
डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता:-- DHEW के जिला मिशन समन्वयक नंदन कुमार सिंह ने किशोरियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु डिजिटल भुगतान प्रणाली, वित्तीय प्रबंधन और सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने की प्रक्रिया बताई।
प्रोत्साहन:-- कार्यक्रम के तहत 140 किशोरियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति प्रोत्साहित करते हुए स्कूल बैग वितरित किए गए।
कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के मुखिया, विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा शिक्षिकाएं एवं शिक्षकगण उपस्थित थे ।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं लैंगिक भेदभाव को समाप्त कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
#cmsamrat
#samratchoudhary
3 views | Purnia, Bihar | Oct 10, 2026