➡️ करियर काउंसलिंग सत्र में विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बैतूल में विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, रोजगार के अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ डॉ. संदीप बर्डे, हरिश्चंद्र उइके, स्मृति चंदेलकर एवं काउंसलर डॉ. रश्मि बर्डे ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। काउंसलिंग सत्र के दौरान विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए सकारात्मक सोच, नियमित मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। वहीं विद्यार्थियों को अपने विचारों को सकारात्मक रखते हुए चुनौतियों का सामना करने तथा निर्धारित लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सत्र में लगभग 110 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Skill Development, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
2 views | Betul, Madhya Pradesh | Oct 1, 2026