➡️ राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
वीरांगना रानी दुर्गावती कॉलेज में 30 सितंबर को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सघन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाडे ने बताया कि कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई, जिसमें एड्स और नशा मुक्ति जैसे गंभीर विषय पर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी डॉ.हिमांशु धोटे, महाविद्यालय प्राचार्या श्रीमती साधना डेहरिया, आरआरटी कौंसलर श्री दिनेश भवरकर, आईटी कार्यक्रम प्रबंधक श्री निर्देश मदरेले, दिशा टीम के श्री मुकेश जंभारे एवं कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत संचालित मिशन एड्स सुरक्षा कार्यक्रम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सहायक संचालक श्रीमती मोनाल सिंह द्वारा ली गई। बैठक में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के उद्देश्यों रणनीति प्राथमिकताओं तथा जिला स्तर पर प्रभावी कार्यान्वयन के सम्बन्ध में अद्यतन जानकारी एवं जिले में एड्स नियंत्रण अंतर्गत गतिविधियां की स्क्रीनिंग, टीबी से सह संक्रमण वायरल लोड मॉनिटरिंग हाई रिस्क ग्रुप आदि पर चर्चा की गई। बैठक में ब्लड बैंक अधिकारी डॉ.अंकिता सीते, डॉ हिमांशु धोटे, जिले की विकासखंड से आये परामर्शदाता और लक्ष्य गत हस्तक्षेप परियोजना योर्स सोशल सोसायटी का स्टाफ मौजूद रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
3 views | Betul, Madhya Pradesh | Oct 1, 2026