मेरठ: रेलवे रोड क्षेत्र में रिटायर्ड जज का नहर में शव मिलने के मामले में,भाजपा विधायक औऱ मेयर ने जताई हत्या की आशंका
Meerut, Meerut | Jul 3, 2024 थाना रेलवे रोड क्षेत्र के मधुबन कॉलोनी से रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा कुछ दिन पहले अचानक लापता हो गए थे। तलाश करने के बाद उनका शव हापुड़ में एक नहर से बरामद किया गया था। बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे भाजपा के विधायक और मेयर ने हत्या की आशंका जताते हुए एसएसपी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।