मेरठ: भावनपुर क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में तीन छात्र लापता,तलाश में जुटे परिजन
Meerut, Meerut | Jul 3, 2024 भावनपुर थाना क्षेत्र की जय भीम नगर कॉलोनी से मंगलवार की शाम करीब 5 बजे घर से खेलने की बात कहकर निकले तीन छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। लापता छात्रों के परिजनों ने बुधवार को थाने में तहरीर देते हुए छात्रों की बरामदगी की मांग की है। परिजनों ने अनहोनी की भी आशंका जताई है।पुलिस तीनो छात्रों की तलाश में जुट गई है।