मेरठ: मेरठ में 1 इंस्पेक्टर,4 चौकी इंचार्ज समेत 9 पुलिसकर्मी लाइन हाज़िर, SSP विपिन ताड़ा ने की कार्रवाई
Meerut, Meerut | Jul 3, 2024 मेरठ के नए SSP विपिन ताडा एक्शन में हैं।लापरवाही पर नौचंदी थाने के इंस्पेक्टर क्राइम,4 चौकी इंचार्ज समेत 9 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।सभी के खिलाफ लापरवाही और आरोपों की शिकायत थी। SSP विपिन ताडा ने चार्ज संभालते ही सीओ और थाना प्रभारियों से उनके यहां तैनात लापरवाह पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट मांगी थी।