मेरठ: मेडिकल पुलिस ने CCTV में क़ैद चोरों को नहीं पकड़ा, घटना के खुलासे के लिए पीड़ित ने SSP से लगाई गुहार
Meerut, Meerut | Jul 2, 2024 मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में दो बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों की आते और जाते की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।लेकिन उसके बाद अभी तक पुलिस ने घटना का खुलासा नहीं किया। जिसके बाद पीड़ित पति-पत्नी मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे और घटना के खुलासे की मांग की है।