मेरठ: सपा MLA मुख्य वन संरक्षण अधिकारी के ऑफिस पर धरने पर बैठे, समय देने के बाद मुख्य वन संरक्षण अधिकारी ने नही की मुलाकात
Meerut, Meerut | Jul 3, 2024 सपा विधायक अतुल प्रधान ने पेड़ चिपको आंदोलन की शुरुआत की है। जिसके तहत कावड़ पटरी मार्ग पर पेड़ कटान का वह विरोध कर रहे हैं।सपा विधायक का आरोप है।वन विभाग के अधिकारी माफियाओं से साठगांठ कर बिना अनुमति के पेड़ कटवा रहे हैं।जिसके लिए उन्होंने आज मुख्य वन संरक्षण अधिकारी से मुलाकात का समय मांगा था। लेकिन समय देने के बाद भी मुख्य वन संरक्षण अधिकारी नही मिले।