कामां: कामां पुलिस ने 7 साइबर ठगों को पकड़ा, मोबाइल और सिम कार्ड किए जब्त, साइबर अपराधियों में मची हड़कंप
थाना कामां पुलिस ने साइबर ठगी में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन मय सिम कार्ड जब्त किए। कार्रवाई से क्षेत्र में साइबर ठगी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। मंगलवार रात 8 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी। मामले में अनुसंधान जारी है।