फरीदपुर: फरीदपुर में वारदात के दो दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, ज्यारत कट पर घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
मामूली विवाद में जिओ मार्ट के कर्मचारी पर ईंट-पत्थरों और स्टूल से हमला करने के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन ही एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। शनिवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित तौहीद बाइक से इलाके से निकलने की कोशिश में है। पुलिस ने ज्यारत कट के पास घेराबंदी की तो आरोपी ने बचकर भागने के लिए पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिय