मुज़फ्फरनगर: नई मंडी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर शराब तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 14 पेटी अवैध शराब सहित कार की जब्त
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शातिर अवैध शराब तस्कर अभियुक्त शाश्वत पांडेय को NH-58 ड्रीम सिटी के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने बताया कि वो फरीदाबाद व हरियाणा से कम दामों पर शराब खरीद कर रूद्रप्रयाग व उत्तराखंड में होटलों पर सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व एक हौंडा सिटी कार बरामद की है।