मुज़फ्फरनगर: महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ व दुष्कर्म की घटना को लेकर क्रांतिकारी शालू सैनी ने प्रधानमंत्री के नाम लिखा खून से पत्र
डीएम कार्यालय पर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया।जहां पर क्रांतिकारी शालू सैनी ने अपने खून से देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र लिखा।जहां पर छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म करने वाले लोगों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की।