मुज़फ्फरनगर: नगर क्षेत्र में जारी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात
नगर क्षेत्र स्थित विद्यालयों में पुलिस लिखित परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात है जिससे परीक्षार्थियों को कोई समस्या ना हो। परीक्षा के दौरान आलाधिकारी स्वयं परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सुरक्षा व्यवस्थाओ जायजा ले रहे है। विद्यालयों में सुबह से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है जिसके चलते जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।