मुज़फ्फरनगर: मोहल्ला रामपुरी के श्री राम दरबार मंदिर मे हुआ रामलीला ध्वज पूजन, मुख्य मार्गो से होकर निकाली गई ध्वजारोहण शोभायात्रा
रामपुरी स्थित श्री राम दरबार मंदिर में रामलीला कार्यक्रम हेतु ध्वज पूजन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गो से होते हुए ध्वजारोहण शोभा यात्रा निकाली जिसके उपरांत रामलीला मंचन स्थल पर रामलीला ध्वज स्थापित किया गया। इस दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के मौजीज लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।