आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री रत्नेश सादा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में बेगूसराय जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रशासनिक तैयारियों से संबंधित प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
इस दौरान जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों, सामुदायिक रसोई, राहत शिविर, नाव परिचालन, स्वास्थ्य एवं पशु चिकित्सा सेवाओं, पेयजल व्यवस्था तथा तटबंधों की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।
IPRD Bihar
#begusarai