आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री रत्नेश सादा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में बेगूसराय जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा आगामी तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय सहित जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव परिचालन, सामुदायिक रसोई, राहत शिविर, स्वास्थ्य एवं पशु चिकित्सा सेवाएं, पेयजल, तटबंधों की सुरक्षा, पॉलीथीन शीट वितरण, जी.आर. भुगतान तथा कृषि एवं फसल क्षति की विस्तृत समीक्षा की गई। माननीय मंत्री ने प्रभावित लोगों को त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ सभी आवश्यक राहत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा संवेदनशील स्थलों पर निरंतर निगरानी रखने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
#floodrelief
#begusarai