महिला लॉन्ग स्टे होम में हर्षोल्लास एवं उल्लासपूर्वक मनाया गया धनतेरस एवं दीपावली का पर्व
महिला लॉन्ग स्टे होम में आज सायंकाल धनतेरस एवं दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात महिला लॉन्ग स्टे होम में निवासरत मानसिक रूप से अस्वस्थ महिलाओं के साथ मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा दीप प्रज्वलित कर सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
इस अवसर पर सभी निवासरत महिलाओं को मिठाई वितरित की गई तथा उनके जीवन में सुख, शांति एवं सकारात्मकता बनी रहने और उनके परिवारों में सदैव खुशहाली रहने की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय विभाग के कलाकारों द्वारा मनमोहक भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आनंदमय हो गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के माध्यम से महिला लॉन्ग स्टे होम में निवासरत महिलाओं को अपनत्व, स्नेह एवं पारिवारिक वातावरण प्रदान करना तथा उनके जीवन में खुशियों के रंग भरना रहा।
इस शुभ अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्री नवल किशोर शुक्ला, श्री प्रांकुष शर्मा, श्री राघवेन्द्र त्रिपाठी, श्री आशीष शर्मा, श्री विजय कुमार शर्मा, श्री महेन्द्र सिंह कुशवाह सहित सामाजिक न्याय विभाग एवं महिला लॉन्ग स्टे होम के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने मिलकर दीपावली का पर्व मनाया और आपसी स्नेह, सौहार्द एवं मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया।
#gwalior
#Dhanteras
#diwalifestival
PRO Gwalior
Collector Office Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Gwalior, Madhya Pradesh | Nov 7, 2026