डीडी नगर में ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका, भीषण आग से मचा हड़कंप!
ग्वालियर। डीडी नगर स्थित अटल पार्क के पास ट्रांसफार्मर में अचानक तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही 100 डायल और अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड का इंतजार किया जाता रहा, लेकिन करीब 40 मिनट बीतने के बाद भी फायर ब्रिगेड के पहुंचने का इंतजार चर्चा का विषय बना रहा।
बड़ा सवाल: आखिर आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में इतना समय क्यों लगा?
📍 स्थान: अटल पार्क के पास, डीडी नगर, ग्वालियर
📢 पोरसा लाइव – आपके आसपास की हर खबर, सबसे पहले।
#GwaliorNews #DDNagar #AtalPark #FireIncident #PorasaLive