माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी एवं मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज श्री अयोध्या धाम स्थित राम जी की पैड़ी पर आयोजित दिव्य-भव्य 'दीपोत्सव-2026' समारोह में सम्मिलित हुआ।
श्री अयोध्या धाम का यह दिव्य-भव्य दीपोत्सव रामभक्तों के लिए भी एक संदेश है कि चुनौती कितनी भी कठिन क्यों न हो, लेकिन यदि नीयत साफ और नीति स्पष्ट हो, तो दुनिया की कोई ताकत 'धर्ममेव जयते' और 'सत्यमेव जयते' के लक्ष्य को प्राप्त करने से नहीं रोक सकती।
समारोह में सम्मिलित होने वाले सभी पूज्य संतजनों, रामभक्तों एवं प्रदेश की जनता-जनार्दन का हार्दिक अभिनंदन।
सियावर रामचन्द्र भगवान की जय।