आज दिनांक 19.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार गया जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल निरीक्षकों, थानाध्यक्षों एवं पुलिस बलों द्वारा जिले के सभी ज्वेलर्स दुकानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है।
इस दौरान ज्वेलर्स दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाओं एवं आवश्यक सतर्कता का जायजा लिया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम की जा सके तथा आम नागरिकों एवं व्यवसायियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
गया पुलिस आमजन एवं व्यवसायियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।