तिजारा: खुशखेड़ा पुलिस थाने में विशेष अभियान, औद्योगिक क्षेत्र से लेकर कॉलोनी तक लगाए गए होर्डिंग और बैनर
Tijara, Alwar | Jul 31, 2026 पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला भिवाड़ी के थाना खुशखेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे पुलिस रिस्पांस बढ़ाने के लिए व्यापक कदम उठाए।थाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र कॉलेज स्कूलों अस्पतालों रियासी कॉलोनी में जगह-जगह होर्डिंग व बैनर लगाए। इन होर्डिंगों पर थाना अधिकारी बीट अधिकारी तथा बीट कांस्टेबल के मोबाइल नंबर दिए गए हैं।