चोलापुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पीड़िता बरामद
Sadar, Varanasi | Mar 17, 2025 सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व मे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोलापुर थाना से सम्बन्धित नाबालिग अपहृता पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए नामजद वांछित अभियुक्त सुजीत कुमार पुत्र स्व० शारदा प्रसाद निवासी कोइलो थाना चोलापुर मोहाँव चौराहा से गिरफ्तार किया गया।