राजातालाब तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी फरियाद, 104 शिकायत पत्र आए, 5 का हुआ निस्तारण
Sadar, Varanasi | Mar 17, 2025 संपूर्ण समाधान दिवस में राजातालाब तहसील पर सोमवार को जिलाधिकारी एस राज लिंगम तथा उपजिलाधिकारी शिवानी सिंह, तहसीलदार शालिनी सिंह,डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस नताशा गोयल ने आए हुए लोगों की अवैध कब्जा, सड़क,नाली,खड़ंजा, आवास,पेंशन आदि विभिन्न शिकायतो को सुनी।