वाराणसी सेंट्रल जेल में कैदियों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई
Sadar, Varanasi | Mar 17, 2025 सुधार और पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, वाराणसी सेंट्रल जेल में एक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई। इस पहल का नेतृत्व "मेकिंग द डिफरेंस फाउंडेशन" संस्था के अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा और सचिव प्रिंस चौबे ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ अधीक्षक आर.के. मिश्रा की देखरेख में हुआ।