⛔ GOOD WORK मधेपुरा पुलिस: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 108 खोए मोबाइल बरामद
पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देश पर तकनीकी शाखा के सहयोग से चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज शिकायतों के आधार पर कुल 108 खोए हुए मोबाइल बरामद किए हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद मोबाइलों में से 65 मोबाइल संबंधित थानों द्वारा पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। आज शेष 45 मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को लौटाए गए हैं। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। पुलिस की इस पहल की लोगों ने जमकर सराहना की। शालिग्राम मेहता, लाभुक ने बताया कि जून में मोबाइल खोया था, बाईस जून को ऑनलाइन CEIR पोर्टल पर कंप्लेंट किए थे तो आज मोबाइल मिला है यहाँ पर मधेपुरा में। मधेपुरा पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है। बहुत भरोसा था, ऑनलाइन भी सुनते थे कि ऑनलाइन कंप्लेंट पर मिलता है, लेकिन आज हम अपना मोबाइल देख लिए तो हमको पूर्ण विश्वास हो गया कि अच्छा काम हो रहा है। गौरतलब है कि CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर तकनीकी शाखा की मदद से ये मोबाइल बरामद किए गए हैं।
📹 Murari Kumar Singh