गिरिडीह: महापर्व छठ को लेकर अर्गाघाट समेत सभी छठ घाटों पर ज़ोर-शोर से तैयारियां, साफ़-सफाई अंतिम चरण में
महापर्व छठ को लेकर अर्गाघाट समेत सभी छठ घाटों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शुक्रवार को 4 बजे साफ सफाई का काम अंतिम चरण में में नजर आया।बताया गया कि नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निर्देश के बाद नगर निगम ने शहर के सभी छठ घाटों की सफाई और मरम्मत का जिम्मा अपने हाथों में ले लिया है। जेसीबी मशीनों की मदद से घाटों की मिट्टी हटाई जा रही है।।