गिरिडीह: पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने पचम्बा स्थित बुढ़वा अहरा छठ घाट का निरीक्षण किया
पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने शुक्रवार को 2 बजे पचम्बा स्थित बुढ़वा अहरा छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट की सुरक्षा व्यवस्था, सफाई कार्य एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पूर्व वार्ड पार्षद अनिल राम एवं समाजसेवी रंजीत भदानी उपस्थित रहे।