गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र के मकतपुर शांति भवन रोड पर कचरे का अंबार, स्थानीय लोगों ने जताई नाराज़गी
नगर निगम क्षेत्र के मकतपुर शांति भवन रोड में कचरा का अंबार लगा हुआ है। गुरुवार को शाम 6 बजे स्थानीय लोगों ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए नाराजगी जताई। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कहा कि दिवाली के पहले से जगह जगह कचरा का अंबार लगा हुआ है। लेकिन निगम इसकी सुध नहीं नहीं ले रही है। दीपावली में लोग साफ सफाई करते है। लेकिन सड़कों पर कचरा पसरा हुआ था।