फिरोज़ाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र इब्राहिमपुर में खौलते दूध का भगौना मां बेटी पर पलटा, दोनों गंभीर झुलसी
थाना सिरसागंज क्षेत्र इब्राहिमपुर निवासी कुंती देवी पत्नी मनोज कुमार अपनी सात वर्षीय बेटी काजल संग रसोई में बैठी थी। जहां गैस पर बड़े बर्तन में दूध गर्म हो रहा था। इसी दौरान किसी तरह खौलते दूध का भगोना दोनों मां बेटी के ऊपर पलट गया। जिससे दोनों मां बेटी गंभीर झुलस गयीं