फिरोज़ाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र ग्राम नगला धुरे में 27 फरवरी को फांसी लगाकर युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, गुरूवार सुबह हुई मौत
थाना सिरसागंज क्षेत्र ग्राम नगला धुरे निवासी 20 वर्षीय हरिओम पुत्र उदयवीर ने 27 फरवरी को फांसी लगा आत्महत्या का प्रयास किया, ऐन मौके पर परिजनों ने देख तत्काल उपचार को लेकर गये। तभी से गंभीर हालत के चलते उपचार जारी था। गुरूवार सुबह उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।