फिरोज़ाबाद: पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को प्रकाश नगर के पास किया गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर पुलिस ने गुरुबार की सुवह मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को प्रकाश नगर कॉलोनी के ग्राउंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अंशु बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा और दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस की मानें तो मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। कि आरोपी नाजायज हथियार के साथ खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।