फिरोज़ाबाद: पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी की बड़ी खेप को बिल्टीगढ़ अंडर पास से पकड़ा,1करोड़ ₹ की कीमत का गांजा के साथ 3 तस्करो करेस्ट
फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर पुलिस ने SOG पुलिस की मदत से मादक पदार्थ की बड़ी खेप को बिल्टीगढ़ अंडर पास से पकड़ा है। मादक पदार्थ की खेप उड़िया से बिना नंबर के पार्सल ट्रक से जा रही थी। पुलिस ने मोके से तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। जिनके कब्जे से एक करोड़ ₹ की क़ीमत का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तीनो आरोपियों को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है ।