कुंडा: मझिलगांव बाईपास से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना कुंडा पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और इनकार करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त अरविंद पाल को बुधवार शाम 4 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी को मझिलगांव बाईपास से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।