भादरा: नवनिर्वाचित सरपंच ने कणाऊ पंचायत का कार्यभार संभाला
ग्राम पंचायत कनाऊ में नवनिर्वाचित सरपंच सुमन टांडी ने शुक्रवार सुबह 10 बजे पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत कार्मिक, उपसरपंच, वार्ड पंच एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सरपंच ने बिना भेदभाव जनसहभागिता से पंचायत का सर्वांगीण विकास करवाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलाया।