चरखी दादरी: गणतंत्र दिवस की फाईनल रिहर्सल में च.दादरी में DC ने किया ध्वजारोहण, बाढ़ड़ा में SDM व DSP ने की शिरकत
गणतंत्र दिवस समारोह की आज हुई फाईनल रिहर्सल में दादरी की उपायुक्त मनदीप कौर ने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने कार्यक्रम के बाद समारोह की तैयारियों का जायजा भी लिया और समारोह को भव्य व गरिमा के साथ आयोजित किए जाने के बारे में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं बाढड़ा में SDM व DSP ने पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में शिरकत की।