➡️ #सेवा_संकल्प_अभियान: #जल_जीवन_मिशन से ग्राम देवठान में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल
जिले की ग्राम पंचायत टाहली के ग्राम देवठान में ग्रामीणों के लिए जल जीवन मिशन की #नल_जल_योजना बड़ी राहत लेकर आई है। योजना के माध्यम से घरों में नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने से यहां के परिवारों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल संबंधी समस्या दूर हुई है। अब ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ता।
देवठान निवासी अवताज आर्य ने बताया कि कुछ समय पहले तक गांव में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें और उनके परिवार को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पीने के पानी की जरूरत पूरी करने के लिए उन्हें दूर स्थित जलस्रोतों से पानी लाना पड़ता था।
उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत गांव में नल-जल योजना का कार्य होने के बाद घर तक पाइपलाइन पहुंचाई गई और नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया गया। अब उनके घर में ही नल से शुद्ध पेयजल मिल रहा है। उन्होंने घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
PMO India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
1 views | Betul, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026