➡️ बैतूल में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम
➡️ युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
मेरा युवा भारत बैतूल द्वारा 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी सुषमा गवाली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सलाहकार समिति के सदस्य सुधाकर पवार उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारीज से सुश्री बी.के. सविता एवं गायत्री परिवार से श्री रवि शंकर पारखे मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि जिला सलाहकार समिति के सदस्य श्री पवार ने कहा कि युवा अगर जुनून और जज्बे के साथ काम करें तो कार्य करने की क्षमता दोगुनी हो जाती है। युवाओं को नशे से सदैव दूर रहने की विशेष आवश्यकता है, क्योंकि नशा ही युवा को गलत दिशा में ले जाता है। इस अवसर पर बी.के. सविता ने कहा कि नशे के कारण आज हजारों जानें जा रही हैं और समाज बुरे कार्यों की ओर बढ़ रहा है। हमें आत्म-नियंत्रण और सकारात्मक सोच से नशे को हराना होगा। वहीं गायत्री परिवार के रवि शंकर पारखे ने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा जन-जागरूकता को लेकर विगत कई वर्षों से लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
जिला युवा अधिकारी सुषमा गवली ने कहा कि भारत सरकार ठोस प्रयासों के माध्यम से जन-जागरूकता लाने का प्रयास कर रही है। आज का युवा जिस तेजी से नशे की ओर बढ़ रहा है, उसे रोकना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। आदर्श सोनकपुरे ने जानकारी देते हुए कहा कि जो युवा नशे से दूर रहता है, व न केवल अपना भविष्य उज्ज्वल बनाता है बल्कि एक आदर्श के रूप में अपना जीवन स्थापित कर सकता है। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति को लेकर मानव श्रृंखला, चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक जैसी विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही उपस्थित सभी युवाओं को सामूहिक रूप से नशा मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग से राधेलाल वनखेडे , प्रतीक सिंह राजपूत, शिव सागर सिसोदिया, हेमंत, अंकित गावंडे सहित बड़ी संख्या में युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेश गुंजेले ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन धनंजय सिंह ठाकुर ने किया।' कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी सुषमा गवाली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
2 views | Betul, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026