➡️ #सेवा_संकल्प_अभियान: जिले में विकसित भारत -2047 विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम बीएसडब्ल्यू एवं एवं एमएसडब्ल्यू के सामाजिक कार्यकर्ताओं के मध्य विकसित भारत 2047 विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन जिले के सभी विकासखंडों में किया गया।
इसी क्रम में विकासखंड शाहपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री संतोष सिंह राजपूत, ब्लॉक समन्वयक श्री राजू मांडवे एवं परामर्शदाताओं की उपस्थिति में प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। जिले के अन्य विकासखंडों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें प्रभात पट्टन से श्रीमती राधा बरोदे, आठनेर से श्रीमती मधु चौहान, मुलताई से श्री जयप्रकाशी धुर्वे, भैंसदेही से श्री विकास कुमरे एवं आमला से श्री अरविंद माथनकर की सहभागिता रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक कार्यकर्ताओं में राष्ट्र निर्माण, नवाचार एवं विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के प्रति जागरूकता एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने विचार एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Planning, Economics & Statistics, MP
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
45 views | Betul, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026